Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मुंगेर के जांबाज ‘हिन्दुस्तान’ अखबार से लड़ाई लड़ने दिल्ली आ रहे, आपके सहयोग की जरूरत

दैनिक हिन्दुस्तान 200 करोड़ सरकारी विज्ञापन घोटाला की अदालती सुनवाई आगामी 29 अप्रैल 2013 से सर्वोच्च न्यायालय (नई दिल्ली) में होगी. इसे घोटाले को उजागर किया मुंगेर के पत्रकार व वकील श्रीकृष्ण प्रसाद ने. मुंगेर से चलकर यह मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचा. वहां भी अपनी पैरवी और बहस खुद श्रीकृष्ण प्रसाद ने की.

दैनिक हिन्दुस्तान 200 करोड़ सरकारी विज्ञापन घोटाला की अदालती सुनवाई आगामी 29 अप्रैल 2013 से सर्वोच्च न्यायालय (नई दिल्ली) में होगी. इसे घोटाले को उजागर किया मुंगेर के पत्रकार व वकील श्रीकृष्ण प्रसाद ने. मुंगेर से चलकर यह मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचा. वहां भी अपनी पैरवी और बहस खुद श्रीकृष्ण प्रसाद ने की.

अब सुप्रीम कोर्ट में इस मसले पर सुनवाई होगी. श्रीकृष्ण प्रसाद खुद सुप्रीम कोर्ट में बहस करेंगे और हिंदुस्तान अखबार के घोटाले पर कोर्ट के सामने पक्ष रखेंगे. हिंदुस्तान अखबार की मूल कंपनी ने बड़े बड़े वकील कर दिए हैं. पटना में भी दर्जन भर वकील हिंदुस्तान की तरफ से आए थे.

श्रीकृष्ण प्रसाद अपने दम पर इतने बड़े मीडिया हाउस से लड़ाई लड़ रहे हैं. दिल्ली आने और रहने का खर्च उन्हें खुद वहन करना पड़ेगा. उनका साथ कुछ और लोग भी होंगे जो उनकी सुरक्षा से लेकर उन्हें कानूनी सहयोग देने का कार्य करेंगे. कुल मिलाकर बीस हजार रुपये का खर्च श्रीकृष्ण प्रसाद के अबकी दिल्ली प्रवास पर आएगा.

हम सभी का फर्ज बनता है कि इस लड़ाकू पत्रकार व वकील को सहयोग करें. देश के करप्ट कारपोरेट मीडिया के आर्थिक भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे जांबाज अधिवक्ताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बिहार स्तरीय टीम दिल्ली में डेरा डाले और सु्प्रीम कोर्ट में ठीक से अपना पक्ष रख सके, इसके लिए जरूरी है कि हम आप इन्हें सहयोग करें.

आप सभी श्रीकृष्ण प्रसाद को आर्थिक और कानूनी सहयोग प्रदान करें. आर्थिक सहयोग के लिए आप सीधे श्रीकृष्ण प्रसाद से संपर्क कर सकते हैं. उनका मोबाइल नंबर 09470400813 है. श्रीकृष्ण प्रसाद की मेल आईडी [email protected] है. आप चाहें तो डायरेक्ट State  Bank of India, Munger Branch, Bihar, India के बचत खाता नम्बर -10788923007 में खाताधारी कृष्ण प्रसाद के नाम पैसे जमा कर सकते हैं.

श्रीकृष्ण प्रसाद का कहना है कि– ''मेरे लिए जन सहयोग मानसिक टानिक के रूप में काम करता है. मैं आप सभी ई-पाठकों को अग्रिम में ही सहयोग के लिए इस समाचार के माध्यम से साधुवाद दे रहा हूं और इस विश्वस्तरीय कानूनी लड़ाई में आपके आशीर्वाद की कामना करता हूं. आपके प्रेरक और संबल प्रदान करनवाले एक वाक्य भी टीम के सभी सदस्यों के लिए 'मानसिक टानिक' का काम करेगा.''

हिंदुस्तान विज्ञापन घोटाला प्रकरण में कानूनी लड़ाई लड़ रही टीम के प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं- मुंगेर के व्योवृद्ध अधिवक्ता व पत्रकार श्रीकाशी प्रसाद, श्रीकृष्ण प्रसाद (अधिवक्ता और पत्रकार), मंटू शर्मा (सामाजिक कार्यकर्ता), बिपिन कुमार मंडल (अधिवक्ता और पत्रकार), राजेश कुमार साह (सामाजिक कार्यकर्ता) और रमण कुमार यादव (सामाजिक कार्यकर्ता). 

अगर आप इस टीम को आर्थिक सहयोग भड़ास के माध्यम से देना चाहते हों तो इसके लिए आप भड़ास के संस्थापक और संपादक यशवंत सिंह से [email protected] के जरिए संपर्क कर सकते हैं. फिलहाल इस टीम को बीस हजार रुपयों की जरूरत है ताकि दिल्ली आ सकें और यहां रुक कर सुप्रीम कोर्ट में अपने पक्ष को पेश कर सकें.


संबंधित खबर- हिंदुस्तान विज्ञापन घोटाला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...