आदरणीय सर, मेरा नाम मनीष द्विवेदी है. मेरे पिता का नाम किशोर द्विवेदी है. मैं इस समय isomes media school (lucknow) के कैमरा सेक्शन में टीचर के पोस्ट पर हूं. सर, इस समय हमारा पूरा परिवार मानसिक परेशानी से गुजर रहा है. मेरे पिता खुद पुलिस डिपार्टमेंट में हेड कांस्टेबल के रूप में कार्यरत रहे हैं. वे अब रिटायर हो गए हैं. इस समय हम लोगों को पुलिस से डर लग रहा है. हमारी जमीन पर अवैध कब्जा सलगू कहार (पिता का नाम तीरथ कहार) ने कर लिया है.
जब हमने इसी बात की कंप्लेन की तो सिद्धार्थनगर जिले के बंसी कोतवाली में पोस्टेड एसओ मिस्टर कालीचरन ने विपक्षी पार्टी से पैसे लेकर हम्हीं लोगों को धमकाना शुरू कर दिया. एसओ कालीचरन ने घर पर आकर हमारे पूरे परिवार को गाली दी. उन्होंने यह भी कहा कि सभी को फंसा दूंगा और गुंडा एक्ट के तहत जेल भेज दूंगा. काफी समय से मैं भी मीडिया से जुड़ा रहा हूं. कृपया मुझे न्याय दिलाने में मदद करें.
आपका
मनीष द्विवेदी
सिद्धार्थनगर
मेल- [email protected]
मोबाइल- 09838780741, 09336634656





