साधना न्यूज से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार ने अपनी नई पारी जी न्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर एडिटर (क्राइम एंड स्पेशल इंवेस्टिगेशन) बनाया गया है. जी न्यूज के साथ नवीन कुमार की यह दूसरी पारी है. पहली पारी में क्राइम हेड के रूप में जुड़े हुए थे. अबकी उन्हें जी न्यूज समेत ग्रुप के सभी न्यूज चैनलों व डीएनए अखबार का भी एडिटर (क्राइम एंड इनवेस्टीगेशन) बनाया गया है.
नवीन कुमार ने अपने करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से की थी. इसके बाद ये आज की आवाज, दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा, अक्षर भारत, जेबीजी टाइम्स होते हुए जी न्यूज के रास्ते इलेक्ट्रानिक मीडिया में आए. जी से इस्तीफा देने के बाद चैनल वन के साथ हेड के रूप में जुड़ गए थे. चैनल वन से इस्तीफा देने के बाद साधना न्यूज पहुंचे थे, जहां स्पेशल प्रोग्राम के प्रभारी के रूप में कार्यरत थे.





