आई-नेक्स्ट, गोरखपुर में प्रकाशित एक खबर की कटिंग को एक सज्जन ने आई-नेक्स्ट के हेड आलोक सांवल और आई-नेक्स्ट के एडिटर को मेल किया है, यह लिखकर कि- ''हिंगलिश और खिचड़ी के नाम पर कम से कम ऐसी अंग्रेजी तो न पढ़ायें. अटैचमेंट पढ़ें सब कुछ आल क्लियर हो जायेगा.'' शिकायत करने वाले ने एक लाइन के शिकायती पत्र में अदभुत खिल्ली उड़ाई है. शिकायत भेजने वाले सज्जन ने 'विक्षिप्त पाठक' [email protected] नामक मेल आईडी बनाकर आई-नेक्स्ट के हेड को उनकी मेल आईडी [email protected] और एडिटर को उनकी मेल आईडी [email protected] पर मेल किया है. मेल में अटैच्ड आई-नेक्स्ट की खबर ये है….






