सहारा मीडिया बेंगलोर से खबर आ रही है कि खुद को सहारा मीडिया के न्यूज डायरेक्टर उपेंद्र राय का भतीजा बताने वाले आशीष कुमार राय (मैनेजर मार्केटिंग – टीवी) को नोएा एचआर में अटैच कर दिया गया है. बताया जाता है कि पिछले तीन साल से आशीष के आतंक से बेंगलोर यूनिट का स्टाफ परेशान था. जब भी आशीष की कारस्तानियों की शिकायत हेड आफिस नोएडा की जाती तो टीवी के मार्केटिंग हेड रुबल दत्ता बजा लिया करते.
सुनने में आ रहा है कि कुछ दिनों पहले बेंगलोर में टीवी के ही एक स्टाफ के साथ आशीष कुमार ने काफी गाली-गलौज की. इसकी शिकायत तुरंत नोएडा एचआर और सहारियन फोरम से कर दी. इस पर कार्रवाई करते हुए मैनेजमेंट ने आशीष को तुरंत नोएडा एचआर से अटैच कर दिया.
सुनने में ये भी आ रहा है कि आशीष के खिलाफ नोएडा एचआर और सहारियन फोरम के पास पहले से ही कई शिकायतें हैं जिसकी वजह से उसे बेंगलोर से हटा गया है. चर्चा यह भी है कि रुबल दत्ता फिर से आशीष तो बचाने की जुगाड़ में लग गए हैं. पर कहा जा रहा है कि इस बार रुबल दत्ता ही नहीं, उपेंद्र राय के लिए भी आशीष राय को बचा पाना मुश्किल साबित हो रहा है.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





