एक मेल के जरिए मिली सूचना के मुताबिक स्टार न्यूज़ के एसाइमेंट डेस्क पर काम कर रहे रवि दुबे ने अब अपनी नई पारी 'IBN7' न्यूज चैनल के साथ आज शुरू कर दी है. रवि दुबे पिछले 5 वर्षों से अधिक समय से स्टार न्यूज़ के लिए काम कर रहे थे. उनकी पहचान एक अच्छे और तेज़ पत्रकार की है. रवि दुबे ने नवम्बर महीने में स्टार न्यूज़ से इस्तीफ़ा दे दिया था. बताया जाता है कि उन्होंने आईबीएन7 में एसाइनमेंट में ज्वाइन किया है.





