Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जिला अस्पताल में आगबबूला हुए मंत्री के पिता, मीडियाकर्मियों को भी दी गालियां

सहारनपुर में जिला अस्‍पताल में मौजूद अव्‍यवस्‍था पर बुधवार को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा राज्‍य मंत्री राजेंद्र सिंह राणा के पिता मान सिंह राणा पूरे गुस्‍से में थे. उन्‍होंने डाक्‍टरों को भला बुरा कहने के बाद अपना गुस्‍सा मीडियाकर्मियों को गालियां देकर तथा उन्‍हें दौड़ाकर निकाली. मान सिंह अपने पोते को इलाज नहीं मिलने से नाराज थे. इस दौरान पूरे अस्‍पताल में अफरा तफरी का माहौल बना रहा.

सहारनपुर में जिला अस्‍पताल में मौजूद अव्‍यवस्‍था पर बुधवार को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा राज्‍य मंत्री राजेंद्र सिंह राणा के पिता मान सिंह राणा पूरे गुस्‍से में थे. उन्‍होंने डाक्‍टरों को भला बुरा कहने के बाद अपना गुस्‍सा मीडियाकर्मियों को गालियां देकर तथा उन्‍हें दौड़ाकर निकाली. मान सिंह अपने पोते को इलाज नहीं मिलने से नाराज थे. इस दौरान पूरे अस्‍पताल में अफरा तफरी का माहौल बना रहा.

राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा के चचेरे भाई नरेश के पुत्र रणदीप सिंह को बुधवार सुबह अपने गांव भायला में खेत पर काम करते समय सांप ने काट लिया. परिजन उन्हें लेकर देवबंद स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां इंजेक्शन न होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया. रणदीप को गंभीर हालत में करीब पौने 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के बदले यहां से भी इन्हें देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. परिजन यहां से पीड़ित को गंभीर हालत में लेकर हायर सेंटर रवाना हो गए.

हालांकि डाक्टरों की लापरवाही पर मंत्री राजेंद्र सिंह राणा के पिता मानसिंह का गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने इमरजेंसी में पहुंचकर चिकित्सकों को फटकार लगानी शुरू कर दी. इस दौरान इस पूरे मामले की कवरेज कर रहे पत्रकारों पर भी मान सिंह भड़क उठे. उन्‍होंने पत्रकारों को जमकर गालियां देने के बाद भला-बुरा भी कहा. हाथ में डंडा लेकर कुछ मीडियाकर्मियों को उन्‍होंने दौड़ा लिया. हालांकि इस संबंध में मंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अस्पताल में अव्यवस्था की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी. मेरे पिता ने किसी के साथ बदसलूकी नहीं किया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...