Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

”मैं वेतन नहीं दूंगा लेकिन पचास लाख का विज्ञापन दूंगा, किसी के बाप का क्या जाता है’’

: मिसमैनेजमेंट गुरु ‘अरिंदम चौधरी’ ने किया वरिष्ठ पत्रकारों को बेईज्जत : घटना 28 मार्च की है। सुबह दस बजे तथाकथित मैनेजमेंट गुरु अरिंदम चौधरी ने पत्रकारों को मीटिंग के बहाने सतबरी ऑफिस में बुलाकर जमकर खरीखोटी सुनाई। पांच महीने का वेतन बकाया होने की बात बताने पर अरिंदम चौधरी अपना आपा खो बैठे और महज चार महीने का ही बकाया देने की बात कही। उन्हें याद दिलाने वाले वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय मामले के पत्रकार सौरभ कुमार शाही को इस्तीफा देने के लिए ललकारा। यह अलग बात है हमेशा शांतचित रहने वाले सौरभ कुमार शाही ने ऐसा कुछ भी करने से इनकार कर दिया।

इस मीटिंग में सीनियर जर्नलिस्ट नारायणन, अनिल पांडेय, ओंकारेश्वर पांडेय, असोसिएट एडिटर संजय श्रीवास्तव, महान फिल्म समीक्षक सैबल चटर्जी, मयंक सिंह, ग्रुप मैनेजिंग एडिटर सुतनु गुरु और महानतम पत्रकार ए संदीप भी मौजूद थे। इस मीटिंग के आरंभ करने से पहले स्टिंग के भय से अरिंदम ने सारे पत्रकारों का मोबाइल जब्त कर लिया। बकौल अरिंदम, ‘‘मैं वेतन नहीं दूंगा लेकिन पचास लाख का विज्ञापन दूंगा। इसमें किसी के बाप का क्या जाता है’’। इस बयान से उपस्थित पत्रकारों को चेहरा शर्म से लाल हो उठा। सौरभ कुमार शाही से हमने इस मसले पर बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया और यहां तक कि हमें भी अपना चोंच बंद रखने के लिए कहा।(कानाफूसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...