पर्ल्स न्यूज नेटवर्क अब अपने रीजनल विस्तार के तहत मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ से चैनल लांच करने जा रहा है. इस चैनल की लांचिंग 14 अप्रैल को बैशाखी के अवसर पर इस चैनल की लांचिंग होगी. चैनल का नाम 'पर्ल्स मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़' होगा. इस चैनल को पिछले साल अगस्त में ही लांचिंग करने की योजना थी, परन्तु कुछ दिक्कतों के चलते इसको लांच करने में देर हो गई. समूह इसके पहले रीजनल चैनलों की श्रेणी पी7 एनसीआर, पर्ल्स पंजाबी की लांचिंग कर चुका है.
एमपी-सीजी चैनल इस समूह का चौथा चैनल होगा. इस रीजनल चैनल का कंटेंट स्थानीय खबरों पर आधारित होगा. इसमें अधिक से अधिक स्थानीय खबरों को प्रमुखता दी जाएगी ताकि दर्शकों को अपने आसपास की हर खबर की जानकारी मिल सके. इस चैनल का भी प्रसारण नोएडा स्थित पी7 न्यूज के कार्यालय से किया जाएगा. चैनल के लिए अलग से स्टूडियो बनाया गया है. इस चैनल का ट्रांसमिशन भी यहीं से किया जाएगा. बताया जा रहा है कि प्रबंधन अब रीजनल मार्केट पर ध्यान दे रहा है. उसके पास कई रीजनल चैनलों का लाइसेंस है. गौरतलब है कि ग्रुप चैनल के अलावा तीन पत्रिकाओं का प्रकाशन भी करता है.







