Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

इंडिया टीवी, ईटीवी समेत कई चैनलों का ठेका इन भाइयों के पास है

ठेका प्रथा तो आप जानते ही होंगे, जो कि आज के समय में हर एक विभाग में चल रही है. लेकिन मीडिया लाइन में भी आज कल ऐसी ही प्रथा चल रही है. ऐसा ही कारनामा हमारे जनपद शामली में भी चल रहा है. हमारे यहां पर ईटीवी उत्तर प्रदेश, इण्डिया टीवी, आंखों देखी, टोटल टीवी व टीवी 24 ने जनपद में इन सब चैनलों को दो भाइयों को ठेके पर दे दिए है. और वह भी भारी भरकम सुविधा शुल्क लेकर.

ठेका प्रथा तो आप जानते ही होंगे, जो कि आज के समय में हर एक विभाग में चल रही है. लेकिन मीडिया लाइन में भी आज कल ऐसी ही प्रथा चल रही है. ऐसा ही कारनामा हमारे जनपद शामली में भी चल रहा है. हमारे यहां पर ईटीवी उत्तर प्रदेश, इण्डिया टीवी, आंखों देखी, टोटल टीवी व टीवी 24 ने जनपद में इन सब चैनलों को दो भाइयों को ठेके पर दे दिए है. और वह भी भारी भरकम सुविधा शुल्क लेकर.

जब दोनों भाइयों ने चैनलों को ठेके पर लेने के लिए मोटा रुपया खर्च किया है तो ये जनाब भी रुपया कमाने में कहां पीछे रहने वाले थे. ये जनाब अपने कस्बे कांधला में ही नगर पालिका में हो रहे कार्य, क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत खनन व कस्बे में व्यापार करने वाले छोटे व्यापारियों को आये दिन परेशान करते हैं. और उनके विरूद्ध अपने सारे चैनलों पर खबर चलाने की धमकी देते हुए उनसे रुपये ऐंठ लेते हैं. बेचारा पीडित व्यक्ति करे भी तो क्या करे जब इन दोनों भाइयों के पास के कई सारे नामी चैनल जो ठेके पर हैं. बकायदा इन दोनों भाइयों ने अपने आप को समस्त चैनलों का स्वंय भू तहसील प्रभारी बनाते हुए अपने विजिटिंग कार्ड भी छपवाकर कर उनका वितरण भी किया है.

आपको बताते चलें कि ये दोनों उसी आशुतोष पाण्डेय के भाई हैं, जो कि पूर्व माह में गोंडा के एसपी नवनीत राणा को गोतस्करी के मामले में रिश्वत देने के आरोप में जेल में बंद है. आशुतोष पाण्डेय को एसपी के द्वारा स्टिंग आपरेशन किया गया था, जिसमें यूपी के एक सपा के दिग्गज नेता का भी नाम सामने आया था जो कि आज प्रदेश में मंत्री हैं. अब इनके दोनों भाई अपना जलवा बिखेर रहे हैं. खैर, जो भी कुछ हो लेकिन मीडिया लाइन में इतनी गिरावट आ गयी है शायद ही किसी ने सोचा होगा…?

अंकित कुमार

शामली

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...