हिंदुस्तान ने उत्तराखंड में अमर उजाला को दो झटके दिए हैं. खबर है कि श्रीनगर में अमर उजाला के लिए लंबे समय से काम कर रहे श्रीकृष्ण उनियाल ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी हिंदुस्तान के साथ श्रीनगर में ही शुरू करने जा रहे हैं. वे सात सालों से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. श्रीकृष्ण का इस्तीफा अमर उजाला के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. अमर उजाला को दूसरा झटका देहरादून में लगने जा रहा है.
अमर उजाला, देहरादून में कार्यरत नवीन कुमार भी अमर उजाला से इस्तीफा देने वाले हैं. वे फोटोग्राफर के रूप में कार्यरत हैं. नवीन अमर उजाला के साथ पिछले छह सालों से जुड़े हुए थे. वे भी हिंदुस्तान के साथ देहरादून में जुड़ रहे हैं. इसके पहले भी दो हिंदुस्तान अमर उजाला के दो सीनियर सब एडिटरों को अपने साथ जोड़ चुका है. माना जा रहा है कि कई और लोग भी हिंदुस्तान के संपर्क में हैं. हिंदुस्तान के संपादक गिरीश गुरनानी लगभग 18 सालों से अमर उजाला के साथ काम कर चुके हैं, लिहाजा माना जा रहा है कि कई अमर उजालाइट उनके संपर्क में हैं. आने वाले दिनों में कई लोग अमर उजाला से इस्तीफा देकर हिंदुस्तान से जुड़ सकते हैं.





