मुरादाबाद में टीवी चैनल न्यूज़ नेशन और एनएनआईएस न्यूज़ एजेन्सी के रिपोर्टर मुज़म्मिल दानिश को डीसीएम से कुचलने का प्रयास किया गया। राहगीरों ने किसी तरह पत्रकार की जान बचाई। इस घटना को वाहन चोरों की साजिश बतया जा रहा है। पुलिस ने डीसीएम को कब्ज़े में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मुज़म्मिल दानिश -मुरादाबाद, संभल, अमरोहा जनपदों की कवरेज न्यूज़ नेशन और एनएनआईएस न्यूज़ एजेन्सी के लिए करते हैं।
वह संभल असमोली में कस्तूरबा अवासीय विद्यालय की छात्राओं में फूड प्वाइजनिंग की घटना की कवरेज करके वापस आ रहे थे, तब ही संभल के हल्लू सराय में तिराहे पर पीछे से तेज रफ्तार एक डीसीएम आई। उस ने मुज़म्मिल दानिश से कहा कि आज बताते हैं कि वाहन चोर कैसे होते हैं। आज अगर अपने आप को बचा सकता है तो अपने आपको बचा। यह कहते हुए डीसीएम चालक ने मुज़म्मिल दानिश की बाइक के पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक डीसीएम के आगे गिर गयी। डीसीएम चालक ने वाहन दानिश के ऊपर चढ़ाने की कोशिश कि परन्तु वो किसी तरह इस हादसे में बाल-बाल बच गये। उनकी बाइम पूरी तरह डैमेज हो गयी। कैमरा-लैपटॉप गायब हो गया। मुज़म्मिल दानिश के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, उनके सिर पर भी गंभीर चोट आई। दानिश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वे घर पर रेस्ट कर रहे हैं। इस घटना से पत्रकारों में नाराजगी है।







