Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

चंदौली

”कौन है जो हवाओं में जहर घोल रहा है”

: उपजा का होली मिलन एवं हास्‍य कवि सम्‍मेलन : मुगलसराय : विगत कई वर्षों की भांति बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में उप्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन के होली मिलन समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान उत्‍तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये कवियों ने लोगों को गुदगुदाने के साथ ही हास्य की छंटा बिखेरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चंदौली शरद सचान, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, एडीआरएम बीआर बिप्लवी, धवल प्रकाश व राधारमण चित्रांशी सदस्य एनयूजे रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजा के प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित ने किया।

: उपजा का होली मिलन एवं हास्‍य कवि सम्‍मेलन : मुगलसराय : विगत कई वर्षों की भांति बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में उप्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन के होली मिलन समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान उत्‍तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये कवियों ने लोगों को गुदगुदाने के साथ ही हास्य की छंटा बिखेरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चंदौली शरद सचान, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, एडीआरएम बीआर बिप्लवी, धवल प्रकाश व राधारमण चित्रांशी सदस्य एनयूजे रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजा के प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर की गयी। तदोपरान्त महिला कवयित्री प्रियमवदा ने अपने मुखार बिंन्दुओं से धार्मिक गीत गाकर लोगों को आस्था से सराबोर किया, वहीं मशहूर कवि दिनेश सिंह गुक्कज ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति के उपर एक हास्य व्यंग की लोगों ने खूब सराहना की। क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर यादव ने अपने काव्य से उपस्थित लोगों को भाव विभोर करने के साथ ही बाहर से आये कवियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया, जिनके काव्य पाठ के बाद ही कानपुर से पधारे कवि अग्निहोत्री ने सीओ सदर द्वारा किये गये काव्य की सराहना करते हुए कहा कि वास्तव में आप जैसे पुलिस वाले इस तरह की कविता कहने लगे तो ऐसा लगता है कि सूरज पश्चिम से निकल रहा है।

एडीआरएम बीआर विप्लवी ने भी अपनी कविता- ''कौन है जो हवाओं में जहर घोल रहा है, सब जानते हैं कोई नही बोल रहा है'' को सुनते ही लोगों ने जोरदार तालियों से उनकी सराहना की। इस दौरान नगर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रकाश द्वारा सभी इकाइयों के अध्यक्षों व नगर के पूर्व अध्यक्षों सहित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर कुमार अशोक, अशोक जायसवाल, सरदार महेन्द्र सिंह, उदय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, बृजेश कुमार, राधेश्याम निगम, घनश्याम पाण्डेय, शशांक शेखर पाण्डेय, नितिन गोस्वामी, अजय चित्रांशी, चन्द्रमौली केशरी, बिड़ला शंकर बिल्लू, संतोष जायसवाल, रोहित श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रजापति, सरदार रोशन सिंह, सुनील सिंह, आशाराम यादव, सूदनाथ मौर्य, समर बहादुर यादव, बबलू, ललित पाण्डेय, सुधांशु पाण्डेय, धर्मेन्द्र, राजेश बाबू, संजय पाठक, मनोज उपाध्याय, अजय कुमार सहित उपजा के समस्त सदस्य व पदाधिकारियों के साथ ही नगर के अन्य संस्थाओं के पत्रकार मौजूद रहे। संचालन विनय वर्मा ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...