कोलंबो : श्रीलंका के जाफना स्थित तमिल भाषा के एक दैनिक अखबार के कार्यालय में आज तड़के हथियारबंद लोगों ने हमला कर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि ‘उदयन’ अखबार के जाफना स्थित कार्यालय में स्थानीय समयानुसार सुबह 5 बजे दो अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हमला किया और सुरक्षाकर्मियों को वहां से भगा दिया।
इसके बाद उन्होंने अखबारों में आग लगायी और अखबारी कागज की गड्डी को भी जला दिया। मुख्य छपाई मशीन पर गोलियां भी चलायी गयीं। (भाषा)





