इटली के प्रधानमंत्री मारियो मोंटी ने कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय तक सीरिया में बंधक बनाकर रखे गए इटली के चार पत्रकार मुक्त होने के बाद घर लौट आए हैं। इटली की मीडिया ने खबर दी है कि चारों पत्रकार एक छोटे सरकारी जेट विमान से रोम पहुंचे। मोंटी ने इससे पहले उनके मुक्त होने का बयान जारी किया था, लेकिन उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी थी।
उत्तरी सीरिया में इन चारों पत्रकारों को उस समय अपह्रत कर लिया गया था जब वे वीडियोग्राफी कर रहे थे। इनमें तीन स्वतंत्र पत्रकार और एक आरएआई का रिपोर्टर था। (एजेंसी)






