Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

पिता दस सालों से कर रहा था नाबालिग बेटी का रेप

नई दिल्ली। ग्रेटर कैलाश के जमरुदपुर में पिता द्वारा 17 साल की बेटी के साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पिता दस सालों से बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। लेकिन डर व लोकलाज के भय से किशोरी किसी को आपबीती नहीं बता पा रही थी। उसने हिम्मत कर जब स्कूल के एक शिक्षक से आपबीती बताई तब जाकर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास पेश करने पर सारा भेद खुल गया। किशोरी की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने पिता सीताराम के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक सीताराम, जमरुदपुर गांव में किराए पर घर लेकर परिवार के साथ रहता है और पेशे से ठेकेदार है। पीड़ित किशोरी लाजपत नगर स्थित सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने कहा है कि पिता उसे 10 सालों से हवस का शिकार बना रहा था। लोकलाज व डर के कारण वह किसी से भी आपबीती नहीं बता पा रही थी। जब वह पिता की हरकतों से तंग आ गई तब तीन दिन पूर्व उसने यह बात स्कूल के एक शिक्षक को बता दी।

पिता के बारे में घिनौनी बात सुनकर शिक्षक हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत किशोरी के बारे में एक एनजीओ को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही एनजीओ के कर्मी किशोरी के घर पहुंच गए और उसे लाजपत नगर स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास पेश कर दिया। कमेटी ने किशोरी का बयान दर्ज कर ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस को उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। (जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...