कभी पत्रकार रहे और आजकल एक शादी-बियाह वाले चैनल शगुन के हेड अनुरंजन झा ने शगुन टीवी को 26 अप्रैल को लांच करने की घोषणा कर दी है. चैनल में मैट्रीमोनियल और लाइफ स्टाइल कॉन्सेप्ट पर खास फोसक रहेगा. बाद में देश भर में ब्रांच स्थापित किया जाएगा.
अनुरंजन झा ने बताया कि उनकी कोशिश है कि शादी नामक संस्कार को मनोरंजन से जोड़कर देखा जाए. चैनल के बाद जल्द ही शगुन नाम से मैग्जीन भी शुरू करेंगे. चैनल का डीटीएच पर वीडियोकान के साथ करार हो चुका है.





