हमीरपुर के थाना जलालपुर ग्राम कुरैनी में पति ने महिला को इतना मारा कि उसकी हालात मरणासन्न जैसी हो गई। फिर लोगों की डर से उसे फांसी पर लटका फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस व महिला के मायके के पक्ष के लोगों ने शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला के मायके के लोगों ने उसके पति विनोद पर उसे जान से मारने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि विनोद उसे कई दिनों से दहेज के लिए प्रताडि़त कर एक लाख रुपये व एक मोटरसाइकिल की माँग कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विनोद की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।





