पिछले कुछ समय से लगातार यहां वहां जुड़ते उखड़ते रहने वाले सरफराज सैफी ने नया ठिकाना सहाना मीडिया को बनाया है. उन्होंने वाइस प्रेसीडेंट (आपरेशन) पद पर ज्वाइन किया है. सहाना मीडिया कंपनी का मालिक मुंबई का बिल्डर सुधाकर शेट्टी है. उसकी रियल इस्टेट कंपनी का नाम है सहाना.
सहाना ग्रुप की मीडिया कंपनी का नाम है सहाना फिल्म्स. इस ग्रुप के दो चैनल हैं. जय महाराष्ट्रा और सहाना न्यूज. मुंबई बेस्ड इन चैनलों के लिए सरफराज दिल्ली में बैठकर कामधाम देखेंगे. सरफराज सैफी कई छोटे चैनलों के साथ एंकर के बतौर जुड़े रहे हैं. यह पता नहीं चल पाया है कि वे सहारा मीडिया में पत्रकारिता का काम करेंगे या मार्केटिंग का.





