हल्द्वानी। उत्तराखंड में हो रहे निकाय चुनावों से राजनीतिक सरगर्मियां काफी बढ़ी हुई हैं। सभी राजनैतिक पार्टियां अपने प्रत्याशी को धनबल के साथ चुनाव लड़ा रही है। रामनगर नगरपालिका चुनाव में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अध्यक्ष व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गणेश रावत भी किस्मत आजमा रहे हैं। गणेश ने सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर में शक्ति प्रदर्शन कर बतौर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। परिवर्तन के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरे गणेश छात्र संघ में भी सफल पारी खेल चुके हैं।
दो बार छात्र संघ पदाधिकारी रहे गणेश की छवि बेहद साफ रही है। वह वर्तमान में पंपापुरी लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं। रामनगर में पिछले 25 सालों से चुनाव दो परिवारों के बीच लड़े जा रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस से दोनों प्रत्याशी के बीच अक्सर जंग होती रही है। लेकिन गणेश के मैदान में उतरने व ताकत का प्रदर्शन करने के बाद उक्त दावेदारों की नींद उड़ गई है। गणेश को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। 28 अप्रैल को मतदान होना है। गणेश की कोशिश है कि नगर की मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने के साथ ही शहर के समुचित विकास के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करना। सभी पत्रकार व जनपक्षधर भाइयों से अनुरोध है कि वे गणेश को जीत दिलाने के लिए हरसंभव मदद करें।






