श्रीनगर में रविवार को संसदीय मामलों एवं ग्रामीण विकास मंत्री अली मोहम्मद सागर के ऊपर आतंकियों ने जानलेवा हमला किया. इस हमले में सागर बाल-बाल बच गए पर एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. घटना के समय सागर अपने भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. हमले की इस खबर को सभी अखबारों ने प्रमुखता से छापा है तथा मंत्री के बाल-बाल बचने की खबर दी है.
पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने अन्य अखबारों से इतर मंत्री को ही मार दिया है, जबकि वो पूरी तरह ठीक और सुरक्षित हैं. उसने अपने खबर की हेडिंग में मंत्री की मौत बता दिया है, हालांकि खबर में मंत्री महोदय के मारे जाने का कोई जिक्र नहीं है. आप भी देखिए टाइम्स ऑफ इंडिया की पत्रकारिता.






