उत्त्र प्रदेशीय महिला मंच अपने संस्थापक की स्मृति में दिया जाने वाला ‘स्व. वेद अग्रवाल पत्रकारिता/साहित्य सम्मान 2013’ इस बार तेज तर्रार महिला पत्रकार सिक्ता देव को प्रदान करेगा। उत्तर प्रदेशीय महिला मंच महिलाओं की एक गैर राजनैतिक संस्था है। मंच पिछले 28 वर्षों से महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करने, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सजग है।
मंच की अध्यक्ष डा. अर्चना जैन और महासचिव ऋचा जोशी ने चयन समिति की संस्तुति के बाद आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि सिक्ता देव को पहले भी कई सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं लेकिन मंच उनके पत्रकारिता में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित कर स्वयं भी सम्मानित महसूस करेगा।
एनडीटीवी इंडिया की सीनियर एंकर सिक्ता देव ने टीवी मीडिया में अब तक एक लंबी और कामयाब पारी खेली है। जिन

सिक्ता देव
सिक्ता देव देश की उन गिनी चुनी पत्रकारों में से एक हैं जिनका रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ ही कलम पर भी पूरा अधिकार है। विषय की वो मोहताज नहीं हैं। राजनाति, क्रिकेट, पर्यावरण, क्राइम कुछ भी हो सिक्ता देव के वो सिर्फ खबर है। मध्य प्रदेश के एक पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अफसर की बेटी और ओडिशा के एक राजघराने से ताल्लुक रखने वाली सिक्ता ने ये साबित किया है मीडिया में मौके मिलें तो महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं।
प्रेस रिलीज





