हिंदुस्तान, बरेली ने अमर उजाला को कई झटके दिए हैं. खबर है कि चार लोगों ने बरेली में हिंदुस्तान के साथ अपनी नई पारी शुरू की है, जिसमें तीन अमर उजाला से जुड़े रहे हैं. अमर उजाला, गाजियाबाद से जुड़े पिलखुआ ब्यूरोचीफ जगमोहन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बरेली में हिंदुस्तान के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें यहां पर सीनियर रिपोर्टर बनाया गया है. अमर उजाला, नोएडा के डिजिटल सेक्शन में कार्यरत अभिषेक कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे भी सब एडिटर के रूप में हिंदुस्तान, बरेली से जुड़ गए हैं. उन्हें सब एडिटर बनाया गया है.
अमर उजाला, बनारस के काम्पैक्ट में क्राइम रिपोर्टर की जिम्मेदारी निभा रहे पीयूष उपाध्याय ने भी अपनी नई पारी हिंदुस्तान के साथ बरेली में शुरू की है. इन्हें यहां भी रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आज समाज, अंबाला में कार्यरत सुजीत कुमार उपाध्याय ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे भी अपनी नई पारी हिंदुस्तान, बरेली के साथ शुरू कर रहे हैं. उन्हें यहां पर सब एडिटर बनाया गया है. माना जा रहा है कि हिंदुस्तान, बरेली अमर उजाला को कई और झटके देने वाला है.





