Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

जगदीश शर्मा बने पंचकूला के अध्‍यक्ष, बैठक में जनसंपर्क अधिकारी पर लगे कई आरोप

पंचकूला : हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (रजि.) की बैठक किसान भवन सेक्टर-14 में हुई। इसकी अध्यक्षता एचयूजे के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी और मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय ने की। इसमें एचयूजे की जिला इकाई के एक दर्जन से ज्यादा सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर पत्रकार जगदीप शर्मा को एचयूजे की पंचकूला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। शर्मा ने आभार जताते हुए कहा कि वह इस अहम जिम्मेवारी का बेहतर तरीके से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। संगठन की मजबूती के लिए नई रणनीति बनाएंगे और सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा लोगो को जोड़ने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा एचयूजे जैसे संगठन से जुड़ना ही बड़ी बात है उस पर अध्यक्ष जैसे पद की जिम्मेवारी मिलना उनके फख्र की बात है। उन्होंने सभी साथियों से सहयोग की अपील की। बैठक में जहां पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई वहीं पंचकूला के जिला जनसंपर्क अधिकारी विनोद कश्यप के खिलाफ कई लोगों ने आरोप लगाए। इनमें कुछ आरोप काफी गंभीर किस्म के थे। कुछ महिला पत्रकारों ने उनकी अश्लील टिप्पणी को भी उनके पद के लिए अशोभनीय बताया। एक्रीडिशन के लिए पैसे मांगने जैसे आरोप भी बैठक में खुलकर सामने आए। कुछ पत्रकारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक्रीडिशन के लिए उनसे पैसे की मांग की गई।

बैठक में फैसला लिया गया कि इस प्रकरण की जांच के लिए मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव केके खंडेलवाल, सूचना और जनसंपर्क महानिदेशक सुधीर राजपाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। एचयूजे के प्रदेशाध्यक्ष और एनयूजे के राष्ट्रीय सचिव संजय राठी ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। इसे हलके में नहीं लिया जा सकता। उक्त अधिकारियों से जांच के अलावा प्रेस कौंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष जस्टिस मार्केडेय काटजू को भी इस बाबत ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में जगदीप शर्मा, विनोद कुमार, विजय श्योराण, उमंग श्योराण, संजय राय, रमेश सचदेवा, अजय गुप्ता, कमल कलसी, शिव कुमार, रोहित शर्मा, मुकेश कुमार और एमएस राठौड़ समेत कई लोग मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...