महाराष्ट्र में पत्रकारों के उपर बढ़ते हमले आौर मीडियाकर्मियों की अन्य मांगों के तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने हेतु पत्रकार हमला विरोधी कृति समिती के मार्गदर्शन में 'उद्याचा बातमीदार' नामक एक वीकली शुरू किया गया है. इसके प्रत्येक अंक में मीडिया से संबंधित हर पहलू की जानकारी दी जाएगी. महाराष्ट्र में पत्रकार हमला विरोधी कृति समिती के नेतृत्व में पत्रकार संरक्षण कानून और वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेन्शन की मांग को लेकर मीडियाकर्मी आंदोलन कर रहे हैं.
इस आंदोलन की हर तरह की जानकारी 'उद्याचा बातमीदार' में दी जाएगी. इस के अलावा मीडिया में हो रहे तकनीकि बदलाव की भी जानकारी दी जायेगी. शोभना देशमुख इस अंक का संपादन कर रही हैं. सप्ताह के हर सोमवार को मुंबई-पुणे से प्रकाशित हो रहा यह अखबार इस प्रकार का पहला मराठी अखबार है, ऐसा दावा संपादक शोभना देशमुख ने किया है. बातमीदार नाम का एक ऑनलाइन अखबार भी शुरू किया गया है. महाराष्ट्र के पत्रकारों का इस पोर्टल को अच्छा सहयोग और रिस्पांस मिल रहा है.






