इलाहाबाद। सरकारी प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए खुशखबरी। पिछले साल डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास गांव के लिए चयनित किए गए इलाहाबाद जिले के सभी प्राइमरी स्कूलों में अब बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इससे स्कूल भवनों की सुरक्षा हो सकेगी। इसके अलावा पठन-पाठन का भी माहौल बनेगा। यह निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी में बताया गया है कि इस आशय के आदेश संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापकों और एबीएसए को दे दिए गए हैं। बाउंड्रीवाल का निर्माण बेसिक शिक्षा विभाग की देखरेख में होना है। जिले में डॉ0 राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के अंतर्गत 35 गांवों का चयन किया जा चुका है।
इलाहाबाद से शिवाशंकर पांडेय की रिपोर्ट.





