Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

अलीगढ़

पूर्व सांसद साक्षी महाराज समेत पांच पर हत्‍या का मुकदमा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद साक्षी महाराज के उत्तर प्रदेश के एटा स्थित आश्रम से निकलते समय सोमवार रात कल्याण समिति की सदस्य सुजाता वर्मा की हत्या को लेकर सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज सहित पांच लोगों पर हत्या तथा आपराधिक षड्यंत्र रचने का मुकदमा मंगलवार को दर्ज किया गया।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद साक्षी महाराज के उत्तर प्रदेश के एटा स्थित आश्रम से निकलते समय सोमवार रात कल्याण समिति की सदस्य सुजाता वर्मा की हत्या को लेकर सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज सहित पांच लोगों पर हत्या तथा आपराधिक षड्यंत्र रचने का मुकदमा मंगलवार को दर्ज किया गया।

पुलिस महानिदेशक देवराज नागर ने बताया कि मृत महिला सुजाता के पुत्र तथा साक्षी महाराज के दत्तक पुत्र संजीव कुमार ने साक्षी महाराज, राम सिंह, बदन सिंह, सत्यप्रकाश और विजय प्रकाश के खिलाफ 302, 506 तथा 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ये नामजद लोग आश्रम के छोटे गेट के पास बैठे थे। रात का खाना खाने के बाद जब उसकी मां सुजाता आश्रम के पास टहल रही थी, तब उन्होंने गोली चलाई और आश्रम में चले गए।

संजीव कुमार सुजाता का पुत्र तथा साक्षी महाराज का दत्तक पुत्र है। सुजाता और साक्षी महाराज के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय मोहन शर्मा ने बताया कि आश्रम के एक हिस्से में सुजाता और एक हिस्से में साक्षी महाराज रहते थे। इन दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। संजीव का कहना है कि हमलावर आश्रम की ओर भागे। इस घटना में साक्षी महाराज का नाम आने पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...