हिंदुस्तान, जालौन से खबर है कि प्रबंधन ने बृजेश मिश्रा से इस्तीफा ले लिया है. वे यहां पर प्रभारी थे. बृजेश लंबे समय तक हिंदुस्तान से जुड़े हुए थे. बृजेश से इस्तीफा मांगे जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
आई नेक्स्ट, गोरखपुर से इस्तीफा देने वाले फोटोग्राफर सुधांशु यादव ने अपनी नई पारी लखनऊ में हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उन्हें यहां सीनियर फोटो जर्नलिस्ट बनाया गया है. सुधांशु की हिंदुस्तान के साथ यह दूसरी पारी है. आई नेक्स्ट ज्वाइन करने से पहले वे गोरखपुर में हिंदुस्तान के साथ जुड़े हुए थे.





