दैनिक भास्कर, लुधियाना से खबर है कि शरद मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर चीफ सब एडिटर थे. शरद ने अपनी नई पारी अमर उजाला, नोएडा के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर भी चीफ सब एडिटर बनाया गया है. भास्कर से पहले शरद दिल्ली में ही नेशनल न्यूज सर्विस, आज समाज, नईदुनिया और नेशनल दुनिया को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पिछले तेरह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय शरद की गिनती अच्छे और सुलझे हुए पत्रकारों में की जाती है.
अमित मंडलोई ने पत्रिका, इंदौर से इस्तीफा देकर नईदुनिया ज्वाइन करने जा रहे हैं. वे इसके पहले इंदौर सिटी भास्कर में कार्यरत थे. अमित कई और संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. रश्मि प्रजापति ने नईदुनिया के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं.





