पीपुल्स समाचार, इंदौर से खबर है कि प्रभारी संपादक के रूप में जिम्मेदारी देख रहे महेश कजोडिया को हटा दिया गया है. पीपुल्स समाचार के स्थानीय संपादक प्रवीण खारीवाल के इस्तीफा देने के बाद से इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई थी. सेंट्रल डेस्क इंचार्ज तथा वरिष्ठ पत्रकार महेश कजोडिया ही इंदौर में पीपुल्स समाचार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से लगातार रिपिटेशन के चलते महेश को हटाया गया है.
उनकी जगह इंदौर के सांध्य दैनिक अग्निमान के एडिटर देवी कुंडल को पीपुल्स समाचार, इंदौर का नया आरई बनाया गया है. देवी कुंडल लंबे समय से अग्निमान से जुड़े हुए थे. इसके पहले भी वे कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. देवी कुंडल की नियुक्ति प्रधान संपादक रामेंद्र सिन्हा ने की है.





