वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद राघवन ने जी न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. वे बंगलुरु में जी न्यूज के ब्यूरो के रूप में कार्यरत थे. वे पिछले आठ सालों से जी न्यूज को अपनी सेवाएं दे रहे थे. प्रमोद इसके पहले काफी समय तक इंदौर में भी कार्यरत रहे हैं. खबर है कि उन्होंने अपनी नई पारी लाइव इंडिया के साथ शुरू की है. उन्हें साउथ का एडिटर बनाया गया है. माना जा रहा है कि उन्हें सतीश के सिंह ने लाइव इंडिया के साथ जोड़ा है. प्रमोद राघवन इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
सूत्रों का यह भी कहना है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद राघवन लाइव इंडिया के नये चैनल जो कि कन्नड़ में आने वाला है, उसके चैनल हेड बनाए गए हैं. इसके अलावा वो लाइव इंडिया – नेशनल हिंदी चैनल के लिए दक्षिण भारत की खबरों का जिम्मा भी संभालेगे. प्रमोद राघवन ने 8 सालों तक ज़ी न्यूज़ को दिए अपने कार्यकाल में दक्षिण भारत से कई बड़ी खबरें दी है.





