सहारा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के हेड संदीप वाधवा ने एक सर्कुलर जारी कर रणविजय सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी है. रणविजय अब सहारा के सभी संपादकों के संपादक होंगे. सहारा के सभी रेजीडेंट एडिटर्स और एडिटोरियल हेड अब रणविजय सिंह को रिपोर्ट करेंगे. सभी यूनिटों के यूनिट हेड और गैर-संपादकीय अधिकारी पहले की तरह संदीप वाधवा को रिपोर्ट करते रहेंगे.
सहारा में इस सर्कुलर के कई मायने निकाले जा रहे हैं. इंटरनल सर्कुलर की एक प्रति भड़ास के पास भी है, जिसे आप नीचे देख पढ़ सकते हैं…







