पटियाला के बादशाहपुर सामूहिक दुष्कर्मकांड के बर्खास्त सब इंस्पेक्टर नसीब सिंह सहित सभी आरोपी बुधवार को अतिरिक्त सेशन जज एनएस गिल की अदालत में पेश हुए। अदालती कार्यवाही के दौरान समाना निवासी एक चैनल के पत्रकार के भी बयान दर्ज हुए। बयान पूरे होने के बाद अदालत ने बादशाहपुर सामूहिक दुष्कर्मकांड की एफआईआर नंबर 96 और एफआइआर नंबर 187 की सुनवाई के लिए जारी रखते हुए 18 अप्रैल की तिथि निर्धारित कर दी है।
गौरतलब है कि एसआई नसीब सिंह पर सार्वजनिक जिम्मेदारी के पद पर रहते हुए जानबूझकर कानून के निर्देशों को अनदेखा करने, सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने और सबूतों को मिटाने का चार्ज लगाया था। सरकारी वकील संजीव बत्रा के अनुसार स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआइटी) द्वारा अदालत में दायर की गई चार्जशीट में कुल 33 गवाहों की सूची दी गई थी। इसी सूची के आधार पर आज की पेशी के दौरान इलेक्ट्रानिक मीडिया के एक कर्मी के बयान दर्ज किए गए।






