कुछ महीने पहले ही दबंग दुनिया में सलाहकार के रूप में ज्वाइन करने वाले अनिल धूपर ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. हालांकि अनिल धूपर के इस्तीफा देने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. वे कहां ज्वाइन करने वाले हैं इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है. वे नईदुनिया से इस्तीफा देकर दबंग दुनिया से जुड़े थे लेकिन वे यहां भी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाए. किसी जमाने में दैनिक भास्कर के मार्केटिंग हेड रहे अनिल धूपर की मीडिया जगत में तूती बोलती थी.
अनिल धूपर सहारा समय, राज एक्सप्रेस से भी जुड़े रहे हैं. बताया जा रहा है कि दबंग दुनिया की लगातार खराब होती हालत के चलते ही अनिल धूपर ने इस्तीफा दिया है. संभावना है कि आने वाले दिनों में कई और लोग संस्थान को अलविदा कह सकते हैं. गुटखा पर पाबंदी लगने के बाद से ही दबंग दुनिया की हालत पतली हुई है.





