वरिष्ठ पत्रकार नवजोत सिद्धू के बारे में खबर है कि वो जनता टीवी से जुड़ गई हैं. नवजोत मल्टी टैलेंटेड पत्रकार मानी जाती हैं. उन्हें जनता टीवी में प्रोग्रामिंग हेड बनाया गया है. इसके अलावा वे एंकरिंग भी करेंगी. नवजोत इसके पहले आजतक, एएनआई, पीटीवी, हिंदुस्तान टाइम्स, प्रज्ञा, जैन टीवी, ट्रिब्यून के अलावा रेडियो को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. वे पिछले बारह सालों से मीडिया में सक्रिय हैं. माना जा रहा है कि नवजोत के आने से जनता टीवी को मजबूती मिलेगी.
ईटीवी, हैदराबाद से खबर है कि राम मिलन यादव ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर पैनल प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. राम मिलन चार साल पहले ईटीवी से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. इन्होंने अपनी नई पारी समाचार प्लस के साथ शुरू की है. इन्हें यहां पर सीनियर पैनल प्रोड्यूसर बनाया गया है.
भड़ास तक सूचनाएं आप [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





