नई दिल्ली : जानी मानी पत्रकार मधु किश्वर ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बड़ा खुलासा किया है। मधु किश्वर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की जान को खतरा है। उन्होंने कहा ये खुलासा अधिकारियों के हवाले हुआ है। उन्होंने कहा कि मैंने मोदी को लेकर काफी रिसर्च किया है जिसमें उन्हें ये जानकारियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि तीस्ता सीतलवाड़ और कांग्रेस से मोदी को जान का खतरा है।
हालांकि उन्होंने इस बात की एक ओर सिर्फ संभावना ही जताई है कि तीस्ता सीतलवाड़ से मोदी को खतरा हो सकता है। उधर, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्मृति ईरानी ने कहा कि इस तरह की बात अगर सामने आई है तो ये एक गंभीर मुद्दा है और इस मसले पर ध्यान देने की बेहद जरूरत है। (पंके)





