एबीपी न्यूज़ से जुड़े मीडियाकर्मी मनु पंवार का पहला व्यंग्य संग्रह 'ख़बरदार, राजा दु:खी है' जल्द रिलीज होगा। ये व्यंग्य संग्रह हिन्दी अकादमी दिल्ली के सहयोग से प्रकाशित किया गया है। फिलहाल इस व्यंग्य संग्रह का कवर पेज जारी हुआ है। कवर पेज के लिए रेखांकन मशहूर कार्टूनिस्ट इरफ़ान ने तैयार किया है।
मनु पंवार की यह दूसरी किताब है। इससे पहले वह विभिन्न विधाओं की चर्चित हस्तियों के साथ इंटरव्यू की एक पुस्तक भी प्रकाशित कर चुके हैं। मनु पंवार क़रीब एक दशक से व्यंग्य लिख रहे हैं और विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में नियमित तौर पर उनके व्यंग्य प्रकाशित होते रहे हैं।
उनके पहले व्यंग्य संग्रह में चुनींदा व्यंग्य शामिल हैं। मनु पंवार ने अख़बारी पत्रकारिता से अपने करियर की शुरुआत की। वो ‘अमर उजाला’ से क़रीब साढ़े सात साल तक जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक में रिपोर्टिंग की। प्रिंट मीडिया के बाद वो सहारा टीवी होते हुए करीब छह साल पहले स्टार न्यूज़ (अब एबीपी न्यूज) से जुड़े।






