अमर उजाला, बनारस से खबर है कि तीन सीनियरों का तबादला दूसरे यूनिटों में कर दिया गया है. जिसमें एनई एवं दो चीफ सब एडिटर शामिल हैं. बनारस में पिछले पंद्रह सालों से कार्यरत एनई राजेंद्र श्रीवास्तव को कानपुर भेजा गया है. चीफ रिपोर्टर ब्रृजेश सिंह का तबादला आगरा के लिए कर दिया गया है. ये भी यहां पिछले बारह सालों से कार्यरत थे.
डाक इंजार्च के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे चीफ सब एडिटर विचित्र सिंह का तबादला इलाहाबाद के लिए कर दिया गया है. इन तीनों लोगों को पुराने संपादक डा. तीरविजय सिंह का खास माना जाता था. संभावना जताई जा रही है कि कुछ और लोगों के तबादले भी किए जाएंगे. इन लोगों के स्थान पर अभी किसी को भेजा नहीं गया है. जल्द ही दूसरे यूनिटों से यहां किसी को भेजा जाएगा.





