अमर उजाला में चीफ सब से उपर के लोगों के बदलावों का दौर शुरू हो गया है. अमर उजाला, देहरादून से खबर है कि रिपोर्टिंग चीफ पंकज प्रसून का तबादला कानपुर के लिए कर दिया गया है. देहरादून में ही चीफ सब के पद पर तैनात विपिन बनियाल का तबादला मेरठ के लिए किया गया है.
मेरठ में तैनात पंकज सिंह को बरेली भेज दिया गया है. मेरठ से ही चीफ सब चंद्र प्रकाश शर्मा को देहरादून भेजा जा रहा है. इसी क्रम में नोएडा में नेशनल सिटी चीफ के पद पर तैनात अनूप बाजपेयी को नैनीताल भेजा जा रहा है. संभावना है कि और भी कई लोगों को इधर से उधर किय जाएगा.





