अमर उजाला, कानपुर से खबर है कि यहां से दो लोगों का तबादला हुआ है. डीएनई के पद पर कार्यरत कौशल किशोर का तबादला बनारस के लिए कर दिया गया है. जबकि चीफ सब रजा शास्त्री को देहरादून भेजा जा रहा है. इसी तरह अमर उजाला, मुरादाबाद से खबर है कि चीफ सब एडिटर ऋषिकांत का तबादला गाजियाबाद के लिए कर दिया गया है. अमर उजाला, गाजियाबाद से चीफ सब हरिओम शर्मा को मुरादाबाद भेज दिया गया है. जबकि गाजियाबाद में ही तैनात हरि वर्मा को नोएडा बुलाया गया है.





