तीन रुपये खर्च करो. प्रेशर कुकर बम बनाना सीखो, वह भी हिंदी में. इंदौर में नईदुनिया के साथ फ़ोकट में मिल रहा है आई-नेक्स्ट. उसी में पेज 11 पर छापी गयी है प्रेशर कुकर बम बनाने की रेसिपी. हद है भई… जाने कैसे कैसे पत्रकार और संपादक मार्केट में आ गए हैं. उन्हें पता ही नहीं है कि क्या पढ़ाना चाहिए और क्या नहीं पढ़ाना चाहिए. वैसे भी दैनिक जागरण वालों से कुछ कहना बेकार है क्योंकि वे हमेशा 'लीक' से हटकर चलने में भरोसा करते हैं.
पेड न्यूज में 'प्रतिमान' कायम करने से पहले उन्होंने सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर 'महान' काम किया था, अब बम बनाना सिखाकर नौजवानों को खाली समय का 'काम' थमा रहे हैं. शेम शेम जागरण मैनेजमेंट, शेम शेम आई-नेक्स्ट के संपादक और संचालक. आप भी पढ़िए बम बनाने की रेसिपी…
अगर बम बनाने की रेसिपी पढ़ने में नहीं आ रही हो तो रेसिपी के उपर ही माउस फोड़ दें, अलग से विंडो में पढ़ने लायक रेसिपी नजर आ जाएगी.
इंदौर से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित.






