खबर भारती से अतुल पाठक ने इस्तीफा दे दिया है. वे भोपाल में खबर भारती के ब्यूरो हेड के रूप में कार्यरत थे. अतुल ने अपनी नई पारी भोपाल में जी न्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर सीनियर रिपोर्टर बनाया गया है. अतुल जी न्यूज के लिए पॉलिटिकल समेत तमाम बीटों की जिम्मेदारी संभालेंगे. अतुल का प्रिंट और इलेक्ट्रानिक दोनों माध्यमों पर अच्छी पकड़ है.
वर्ष 2001 से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय अतुल ने बीएससी करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता
विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की डिग्री ली. उन्होंने कंप्यूटर अप्लीकेशन में डिप्लोमा भी किया हुआ है. अतुल ने अपने करियर की शुरुआत भोपाल में न्यूज एजेंसी मीन व्हाइल के साथ की थी. इसके बाद नाइंथ माइल टीवी, ओटीजी टीवी में काम किया. इसके बाद ये अग्निवाण अखबार के साथ जुड़े. यहां से इस्तीफा देने के बाद सोनी के क्राइम पेट्रोल, आंखों देखी, सी टीवी, भास्कर समूह के बीटीवी होते हुए साधना एमपी-सीजी के साथ जुड़ गए. साधना से इस्तीफा देने के बाद वे खबर भारती से जुड़ गए थे.





