मुंबई के शण्मुखानन्द हाल में बिहार दिवस का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केरल के गवर्नर श्री निखिल कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर महाराष्ट्र की महिला-बाल विकास मंत्री वर्षा गायकवाड, एम.पी. एकनाथ गायकवाड, एम.एल.ए. सरदार तारा सिंह एवं सेबी के चेयरमैन यूके सिन्हा, देवेश चंद्र ठाकुर (पूर्व मंत्री बिहार सरकार) उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
बिहार फाउन्डेशन मुंबई चैप्टर की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत सेबी के चेयरमैन एवं बिहार फाउन्डेशन गवर्निंग बॉडी के सदस्य यूके सिन्हा ने किया। बिहार फाउन्डेशन मुंबई चैप्टर के चेयरमैन रविशंकर श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मराठी नृत्य गोंधल एवं भिखारी ठाकुर के गीत से हुई। वही मराठी गायिका श्रुति भावे ने विद्यापती मैथली गीत गाये तथा भोजपुरी गायिका कल्पना ने भिखारी ठाकुर के गीत गाये।
फाउन्डेशन के मुंबई चैप्टर के प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत ने बताया कि बिहार दिवस के अवसर बिहार मित्र सम्मान से सीएनबीसी आवाज चैनल के चीफ एडिटर संजय पुगलिया और वरिष्ठ पत्रकार फिरोज असरफ का सम्मान किया गया। बिहार मित्र सम्मान से अब्दुल गनी सारंग (यूनियन लीडर शिपिंग) तथा चंद्रकांत कोली (वरीष्ठ अधिकारी नवी मुंबई महानगर पालिका) को दिया गया। बिहार फाउंन्डेशन मुंबई चैप्टर की ओर से धन्यवाद भाषण प्रो. फिरोज अहमद ने दिया।
इस अवसर पर वाईस एडमिरल शेखर सिन्हा (वेस्टर्न जोन), श्री अरविंद सिंह एमएस.इ.डी.सी.एल. संगीता सिंह (इन्कम टॅक्स कमिश्नर), कस्टम कमिश्नर पी.के. श्रीवास्तव, डिप्यूटी डाइरेक्टर कस्टम एक्साइज एसआई फैजल, फाउन्डेशन मुंबई चैप्टर के सचिव अहसन हुसैन, प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत, को आर्डिनेटर रजिंदर कोषाध्यक्ष निरंजन, सदस्य विकास वर्मा, सुखदेव शर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो कि बिहार फाउन्डेशन बिहार की संस्था है। मुख्यमंत्री बिहार इसके संरक्षक हैं तथा उप मुख्यमंत्री बिहार चेयरमैन हैं। आईएएस दीपक कुमार सिंह इसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी हैं।






