उत्तर प्रदेश के चंदौली कोतवाली क्षेत्र के हिनौता गाव की काली मंदिर के पास एक खेत में आज एक अज्ञात मासूम बच्चे का कटा हुआ सर मिलने से सनसनी फ़ैल गई। गांव के बच्चे गेंहू के खाली पड़े खेत में क्रिकेट खेलने के लिए गए हुए थे कि इसी बीच उनकी नजर खेत में गड्ढे के अन्दर छुपा कर रखे गए मासूम बच्चे के कटे हुए सर पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इस बात की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई।
ग्रामीणों को पास में स्थित एक तालाब के किनारे खून के छींटों के निशान भी मिले हैं, जिससे उक्त मासूम की नर बलि चढ़ाये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। फ़िलहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कटे हुए सर को कब्जे में लेकर जाँच की कार्यवाही में जुट गई है।

चारों ओर इस बात की चर्चा थी कि आखिर इस मासूम से किसकी दुश्मनी हो सकती है, जो इसकी इस बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। लोग अभी इन चर्चों में मशगूल हो पाते इससे पहले लोगों की नजर थोड़ी ही दूरी पर स्थित एक तालाब के किनारे खून के छींटों तथा नर बलि के समय लिखे जाने वाले मंत्रों पर पड़ी तो लोगों को कुछ भी समझने में देर नहीं लगी। लोगों के साथ-साथ गांव के प्रधान पति का भी मानना है कि नवरात्रि में सिद्धि प्राप्त करने के उद्देश्य से ही उक्त मासूम की क्रूर ढोंगियों द्वारा नर बलि चढ़ाने के बाद उसका कटा सर खेत में दफ़न कर दिया गया होगा।
चंदौली से महेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट.





