Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

दो कमरों तक सीमित किए गए मुशर्रफ, किसी से मिलने की इजाजत नहीं

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ अपने फार्महाउस के दो कमरों तक ही सीमित हैं और अपने वकीलों तक से नहीं मिल पा रहे हैं। ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमल) के नेता मुहम्मद अमजद ने कहा, ‘मुशर्रफ सिर्फ दो कमरों तक सीमित हैं और उनके परिवार को भी मिलने की इजाजत नहीं है। उनके निजी कर्मचारियो को फार्महाउस में बने कार्यालय तक सीमिति किया गया है।’

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ अपने फार्महाउस के दो कमरों तक ही सीमित हैं और अपने वकीलों तक से नहीं मिल पा रहे हैं। ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमल) के नेता मुहम्मद अमजद ने कहा, ‘मुशर्रफ सिर्फ दो कमरों तक सीमित हैं और उनके परिवार को भी मिलने की इजाजत नहीं है। उनके निजी कर्मचारियो को फार्महाउस में बने कार्यालय तक सीमिति किया गया है।’

पूर्व सैन्य शासक के फार्महाउस को ‘उप जेल’ घोषित किया गया है। शनिवार को आतंकवाद विरोधी अदालत ने उन्हें एक पखवाड़े के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अमजद ने कहा कि चक शहजाद इलाके में स्थित फार्महाउस में दो कारागार अधिकारियों को तैनात किया है ताकि मुशर्रफ के लिए खाने और दूसरी जरूरतों का खयाल रखा जा सके।

उन्होंने कहा कि मुशर्रफ के वकीलों को भी मुशर्रफ से नहीं मिलने दिया जा रहा है और इससे दूसरी अदालतों में लंबित कई मामलों पर असर पड़ रहा है। अमजद ने कहा कि कुछ साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को रावलपिंडी में कैद किया गया था तो उस वक्त उन्हें इससे कहीं ज्यादा आजादी और सुविधाएं मिली हुई थी। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...