वरिष्ठ पत्रकार तथा तमिल दैनिक दिना थांती के मैनेजिंग डाइरेक्टर बी शिवांथी आदिथन का निधन हो गया. वे 76 साल के थे तथा पिछले दिनों ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. उन्हें एक महीने पहले नंदनाम के अपोलो स्पेसिलिटी हास्पीटल में भर्ती कराया गया था. वे ब्रेन हैमरेज के अलावा कई अन्य बीमारियों में जकड़ गए थे. उनके निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है. आदिथन लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे.






