वर्धमान : कई भाषाओं में अखबार तथा चैनल संचालित कर चुके चिटफंड कंपनी शारदा ग्रुप के दो लोगों समेत तीन व्यक्तियों को ‘चिट फंड’ कंपनियों के मामले में निवेशकों द्वारा किये गये शिकायत के बाद दो एजेंटों को बर्धमान जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि शारदा ग्रुप के एजेंटों माधब दास और जयंत चौधरी को वर्धमान के हीरागाछी इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले कल शारदा ग्रुप के एक निदेशक को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था जबकि उसके चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुदिप्ता सेन अब भी फरार चल रहे हैं। इसी बीच शारदा ग्रुप में निवेश करने वाली एक महिला ने आत्महत्या कर ली है।






