Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

खबर प्रकाशन से बौखलाए डाक्‍टर ने दी पत्रकार को फर्जी फंसाने की धमकी

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के नार्मल चैराहे के समीप स्थित फायजा हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर पर हुए प्रदर्शन से वहां के डाक्टरों तथा स्टाफ में खलबली का माहौल बन गया है। खबर प्रकाशन से बौखलाए अस्‍पताल संचालक ने घटना की जानकारी लेने वाले पत्रकारों को फर्जी वसूली के मामले में फंसाने की धमकी दे डाली। इसको लेकर पत्रकारों में काफी नाराजगी है।

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के नार्मल चैराहे के समीप स्थित फायजा हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर पर हुए प्रदर्शन से वहां के डाक्टरों तथा स्टाफ में खलबली का माहौल बन गया है। खबर प्रकाशन से बौखलाए अस्‍पताल संचालक ने घटना की जानकारी लेने वाले पत्रकारों को फर्जी वसूली के मामले में फंसाने की धमकी दे डाली। इसको लेकर पत्रकारों में काफी नाराजगी है।

जनपद मुख्यालय के एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता ने अस्पताल के सामने हुए प्रदर्शन की जानकारी लेने के दौरान डॉक्टर सादिक अली द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया गया। साथ ही पत्रकार को फर्जी वसूली मामले में फंसाने की धमकी दी गयी, जो आमजनमानस में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं धमकी पाये हुए संवाददाता ने इसकी सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी को दूरभाष पर दी। जिस पर सीएमओ का कहना है कि अखबारों के द्वारा मुझे जानकारी हुई है और इसकी निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी।

आपको बताते चलें कि नवीपुर मोहल्ला निवासी मो. असरारूलहक अपनी पुत्री तनवीर के प्रसव हेतु गत् 6 अप्रैल 2013 को सुबह 8 बजे फायजा अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां उसी दिन सायं करीब 5 बजे उक्त अस्‍पताल के डॉक्टर सादिक अली ने कहाकि ऑपरेशन करना होगा और बिना संरक्षक के सहमति, हस्ताक्षर व मौजूदगी में मो. असरारूलहक के पुत्री को ऑपरेशन थियेटर में ले गये और ऑपरेशन किया उस समय करूणाश्रय हॉस्पिटल की डॉक्टर मनीषा मेहतानी भी मौजूद थी।

ऑपरेशन के दौरान लगभग 5.15 बजे जच्चा-बच्चा की मृत्यु हो गयी, जिसकी सूचना मो. असरारूलहक ने कोतवाली नगर को दी। पुलिस द्वारा डॉक्टर सादिक अली के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद अगले दिन मृतक महिला के परिवारीजन ने फायजा हॉस्पिटल के समाने दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया इसके बावजूद भी प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो मृतक के परिजनों ने पत्रकारों को इसकी सूचना दी। पत्रकार इस संबंध में खबर प्रकाशित कर चुके थे, जब उन्‍होंने डाक्‍टर का पक्ष जानने की कोशिश की तो उसने फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे डाली। इधर, मृतका के परिजनों का कहना है कि अगर उन्‍हें न्‍याय नहीं मिला तो वे कलेक्‍ट्रेट परिसर में पूरे परिवार के साथ अनशन पर बैठेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...