लखनऊ। मानकनगर थानाध्यक्ष बृजेश राय ने रविवार को एक न्यूज चैनल के पत्रकार से अभद्रता की। नागरिकों के सामने पत्रकार की बाइक के साथ मोबाइल से फोटो खींच ली तथा अपशब्द बोले। इसकी सूचना मिलने पर अन्य पत्रकार जब वहां पहुंचे तब मामला शान्त हुआ। यह घटना टीवी चैनल के पत्रकार सबी हैदर के साथ हुई। वह आरक्षण के सिलसिले में डीआरएम कार्यालय गये थे। आरोप है कि धरनास्थल पर मौजूद मानकनगर थानाध्यक्ष बृजेश राय पीछा करते हुए आ गये। बाइक में नम्बर न होने की बात कहकर अभद्रता की और फोटो खींचे।
थानेदार के कारनामे की शिकायत पत्रकारों ने सीओ हजरतगंज दिनेश यादव ने की, जिसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को भेजी है। शाम श्री हैदर ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी एसएसपी को दी, जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।






