: कानाफूसी : दैनिक जागरण, अलीगढ़ से सूचना आ रही है कि यहां जागरण प्रबंधन ने अपने एकाउंटेंट को कई दिनों तक नजरबंद रखा. एकाउंटेंट पर पैसे के गबन का आरोप है. सूचना के मुताबिक दैनिक जागरण की अलीगढ यूनिट के एकाउंटेंट पर लाखों रुपये के गबन का आरोप होने के कारण उसे कई दिन तक नज़र बंद रखा गया. घरवालों ने गबन का रुपया वापस कर उसे छुड़ाया.
चर्चा है कि करीब 14 लाख रुपये का घोटाला किया है. परिजनों ने 9 लाख रुपये जमा कर दिए हैं. वहीं, दैनिक जागरण, अलीगढ के कुछ कर्मियों का मानना है कि इस कार्य में मेरठ का भी कोई आदमी मिला हुआ है. इस पूरे मामले की अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है.





